AICC सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपने प्रभार क्षेत्र के मरियानी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

AICC सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपने प्रभार क्षेत्र के मरियानी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

मरियानी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर AICC प्रभारी विकास उपाध्याय ने बॉकसून ब्लॉक के कुकुरिया पंचायत तथा शैलेंग ब्लॉक के मोग्रई पंचायत के कार्यकर्ताओं की चर्चा

07 अगस्त,शनिवार/जोरहट असम के 5 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। आज इन्हीं तैयारियों को लेकर AICC सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपर असम के जोरहट जिले के मरियानी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मरियानी विधानसभा के बॉकसून ब्लॉक के कुकुरिया पंचायत तथा शैलेंग ब्लॉक के मोग्रई पंचायत में विकास उपाध्याय ने आज स्थानीय कार्यकर्ताओं से आगामी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि हमारी तैयारी बूथ स्तर की होनी चाहिए ताकि हम स्थानीय जनता के सीधे सम्पर्क में रहकर कार्य करें और उनकी मांगों एवं आवश्यकताओं को आलाकमान तक पहुंचाकर स्थानीय जनता को लाभ दिला सके। साथ ही प्रभारी महोदय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मौकापरस्त लोगों के कारण आज यह उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई हैं जिसके कारण क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं उनके इस विश्ववास और अपनत्व की रक्षा की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की हैं जिसे आप बखूबी निभा भी रहे हैं,आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से हम यह उपचुनाव अवश्य ही जीतेंगे यह मेरा पूर्ण विश्वास हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी महोदय विकास उपाध्याय की बातों पर एक स्वर में पूर्ण समर्थन दिया गया तथा आगामी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने का वचन भी दिया गया।

कामत कुमार साहू
विधायक प्रतिनिधि – रायपुर पश्चिम
मो. – 9907708036

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *