26 जुलाई को आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव-तरुणा साबे बेदरकर


दिनाँक-24/07/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़

26 जुलाई को आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव-तरुणा साबे बेदरकर

आम आदमी पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि प्रदेश का विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई को प्रारम्भ होने जा रहा है मानसून सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी अपने विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी।आगे तरुणा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता के समक्ष अनेक वादे किए थे।पर अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद भी वादे पूरे नही कर सकी। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
लगातार प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर आवाज़ बुलंद किया गया है ।पर प्रदेश की भूपेश सरकार पूरी तरह गूंगी बहरी और अंधी हो गई है इस पर कोई असर नही पड़ रहा है।अतः सरकार की इस कुम्भकर्णीय नींद से जगाने के लिए पार्टी में निर्णय लिया है कि इस बार भूपेश सरकार को जागना ही पड़ेगा।चूंकि 26 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र चालू हो रहा है इस सत्र के पहले ही दिन विधानसभा का घेराव आम आदमी पार्टी करेगी।ताकि सत्ता धारी कांग्रेस और विपक्ष में बैठी भाजपा को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया जा सकें।
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम आम जनों से अपील,आग्रह किया है कि 26 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर रायपुर के आंदोलन में को सफल बनाते हुए अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाने में सहयोगी बने।
आंदोलन के प्रमुख एजेंडा
1.शिक्षा
2.स्वास्थ्य
3.शराबबंदी पर वादा खिलाफी
4.दैनिकवेतन भोगी की मांगों को लेकर
5.युवा रोजगार,बेरोजगारी भत्ता,अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण
6.सरकारी पदों पर भर्ती की मांग
7.किसानों के साथ वादा खिलाफी
8.भ्रस्टाचार

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *