आर डी ए के संचालक राजेन्द्र बंजारे गाजे बाजे के साथ शपथ/कार्यभार ग्रहण करने पहुचे थे। संचालक राजेन्द्र बंजारे को मिला कक्ष।

आर डी ए के संचालक राजेन्द्र बंजारे गाजे बाजे के साथ शपथ/कार्यभार ग्रहण करने पहुचे थे। संचालक राजेन्द्र बंजारे को मिला कक्ष। रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे शपथग्रहण करने गाजे बाजे फ़ौज फटाखे के साथ रायपुर विकास प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्र नगर कार्यालय सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुचे थे आज अपने रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय कक्ष में राजेंद्र पप्पू बंजारे को रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय सूर्यमणि मिश्रा,एवम शिव सिंह ठाकुर ने विधिवत कुर्सी पर बिठाकर बधाई एवम शुभकामना प्रेषित कर मनोबल बढ़ाया। साथ मिलकर रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्य करने की बात कहकर श्री बंजारे ने दोनों वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त किये श्री बंजारे ने अपने कार्यालय कक्ष में रायपुर विकास प्राधिकरण पहुचे जनता की समस्या को सुने।इंद्रप्रस्थ फेस टु में 2 बीएचके फ़्लैट आबंटित जसविंदर कौर के पुत्र ने आकर बताया कि फ़्लैट की लागत मूल्य 6लाख सत्तर हजार पटा दिया हु लाकडाउन की वजह से रजिस्ट्री नही करा पाया हूं। जिसमे भारी भरकम राशि जोड़ दी गई है न ही मुझे पीएम आवास की सब्सिटी मिली है जिसे हितग्राही को लेकर डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री तम्बोली के पास पहुचे उन्होंने लाकडाउन में सरचार्ज राशि की छूट देने संबंधित बाबू को निर्देशित किये और कहा कि पीएम आवास की सब्सिटी आटोमेटिक फ्लैट की रजिस्ट्री होने के उपरांत ही हितग्राही के खाते में आने की जानकारी दिए। इसी तरह एक प्रकरण रणवीर सिंह सलुजा ने आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे को बताया की डूंडा स्वागत बिहार के पास कमल विहार मे जमीन खसरा नम्बर 497/9 जमीन 0. 361 हेक्टेयर जमीन था जिसे आरडीए ने रोड रास्ता बना कर अधिग्रहित कर लिए है लेकिन मैं डेवेलोप जमीन नही ले पाया अब मैं कमल विहार में जमीन अधिग्रहण नियम के मुताबिक 35% डेवेलोप जमीन चाहता हु जिसे श्री बंजारे ने संबंधित अधिकारी को तत्काल बुलाजर कमल विहार में खाली जमीन को चिन्हाकित कर आबंटित करने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *