भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेश के समस्त श्रमिको को एवं प्रदेशवासियों को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की बधाई दी

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेश के समस्त श्रमिकों व प्रदेशवासियों को भारतीय मजदूर संघ की 66वां स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि भारत के सबसे बड़े केंद्रीय श्रमिक संघठन भारतीय मजदूरों संघ की 66वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में सभी संघो एवं महासंघों व उद्योगों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री धृतलहरे ने आगे कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई थी।
भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी श्रम आन्दोलन का अग्रणी संगठन है। भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत में श्रमिकों की आवाज़ बनकर उभरा है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर विपदा के समय में बढ़-चढ़कर कर अपनी दायित्वों का निर्वहन किया है। स्थापना के समय से ही भारतीय मजदूर संघ ने देशहित, उधोग हित व श्रमिकों के हित में कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था जो आज भारत का सबसे बड़ा स्वतंत्र केंद्रीय श्रमिक संगठन बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *