आक्सीजन की कमी से दम तोड़ती तस्वीरे पूरी दुनिया ने देखी फिर केंद्र की भाजपा सरकार सच छुपाने में क्यो लगे है-राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव

आक्सीजन की कमी से दम तोड़ती तस्वीरे पूरी दुनिया ने देखी फिर केंद्र की भाजपा सरकार सच छुपाने में क्यो लगे है-राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने केंद्र वाली मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने संसद में जवाब दिए कि कोविड महामारी के दौरान ऑक्सिजन की कमी से किसी की मौत नही हुई,इस प्रकार का जवाब संसद में देना सदन ही नही पूरा देश को ‘गुमराह’ किया है। ऑक्सीजन पर निर्यात 700 फीसदी तक बढ़ाया गया जिसकी वजह से देश में ऑक्सीजन का संकट हुआ है ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ती तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी फिर सरकार सच छिपाने में क्यों लगी है।काँग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि आक्सीजन की कमी और मौत को छुपाने से केंद्र की मोदीवाली भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छिपा रही। केंद्र सरकार कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी थी। केंद्र सरकार महामारी की शुरुआत से अपनी नाकामियों पर पर्दा डाल रही है। यह उनकी दोषपूर्ण नीति के कारण है कि देश को महामारी के सबसे कठिन चरण के दौरान ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा।केंद्र की भाजपा सरकार में ‘संवेदनशीलता और सच्चाई की भारी कमी’ है,सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी। संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी तब भी थी, आज भी है। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे कहा कि ‘देश की संसद में कांग्रेस सांसद ने केसीवेणुगोपाल ने सवाल किया जो बहुत संवेदनशील था. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा था. चारों तरफ से अस्पताल डॉक्टर मरीज और उनके परिवार की तरफ से बहुत त्राहि त्राहि मची हुई थी. हम सब जानते हैं उस समय पूरे देश में क्या हाल था, उस समय देश में ऑक्सीजन का संकट था और कल जब देश की संसद में सवाल उठा तो केंद्र सरकार ने बहुत ही बेशर्मी से देश की संसद में एक सफेद झूठ बोला कि पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई. सरकार को यह सोचना चाहिए अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यानी 15 अप्रैल के बाद से 5 या 10 मई तक पूरे देश में जो हालात थे उस में ऑक्सीजन का मिस मैनेजमेंट केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से हुआ था. केंद्र सरकार के ऑक्सीजन मिसमैनेजमेंट की वजह से पूरे देश में अस्पतालों में त्राहि-त्राहि मची हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *