थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोरो पर की गई कार्यवाही आरोपियों के विरूद्व धारा – 379,447,34 भादवि 3,7 ईसी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

     *दिनांक 21.07.2021*

थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोरो पर की गई कार्यवाही
आरोपियों के विरूद्व धारा – 379,447,34 भादवि 3,7 ईसी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

आरोपीगण – यादराम केंवट, अनिकेत यादव, अजय कुमार श्रीवास, जमुना प्रसाद जांगड़े गिरफ्तार।

                    0000   0000

*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्व सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्री खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान के तहत डीजल चोरो के विरूद्व कार्यवाही करने मुखबिर लगाया गया जो दिनांक 21/07/2021 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग कुसमुण्डा खदान के शावेल फेस में खड़े ड्रील मशीन से डीजल चोरी कर ले जा रहे है कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कुसमुण्डा पुलिस व एसईसीएल सुरक्षा गार्ड सयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल कुसमुण्डा खदान सावेल फेस के पास पहंचे तो देखे कि कुछ लोग सावेल फेस में खड़े ड्रील मशीन से डीजल चोरी कर स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीबी 6578 में लोड कर रहे थे । जो पुलिस को आते देखकर वाहन सहित भागने लगे जो उक्त स्कार्पियो वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया । वाहन में 4 लोग सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम यादराम केंवट पिता संतूराम केंवट उम्र 24 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती, अनिकेत यादव पिता परसराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती चुनचुनी पारा एवं जमुना प्रसाद जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा का होना बताये । आरोपीगण के उक्त वाहन से 35 लीटर वाले जरीकेनो में भरे 210 लीटर डीजल व स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीबी 6578 को जप्त किया गया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत लगातार डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम से निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि परमेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक खगेश राठौर, आरक्षक सुशांत टोप्पो, सुनील जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *