राघवेंद्र सिंह ने सुनी लघु व्यपारियों को समस्या

राघवेंद्र सिंह ने सुनी लघु व्यपारियों को समस्या

नगर में हफ्ते में एक दिन व्यवसाय बंद करने के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा – राघवेंद्र कुमार सिंह अकलतरा- नगर में फल, सब्जी, डेयरी, जूता दुकान, जनरल स्टोर एवं लघु व्यवसाय संचालित करने वाले व्यवसायियों की बैठक अजय डेयरी परिसर में तनवीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में नगर के लघु वासियों ने बताया कि प्रत्येक रविवार को व्यवसाय एवं दुकाने बंद होने से इसका लाभ व्यापारियों को मिल रहा था परिवार के साथ साथ अपने निजी काम से व्यवसायी बाहर जा पा रहे थे जिला प्रशासन द्वारा 4 जुलाई से रविवार को साप्ताहिक अवकाश खत्म करने के साथ-साथ दुकानें एवं व्यवसाय को बंद किए जाने का आदेश निरस्त किए जाने से व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, रविवार को नगर में स्थित बैंकों के साथ-साथ शासकीय कार्यालय बंद होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग नगर में नहीं आते , हफ्ते में एक दिन अनिवार्य रूप से नगर में समस्त दुकाने एवं व्यवसाय को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए , लघु व्यवसायियों का कोई भी संगठन नहीं होने से बड़े व्यवसायियों द्वारा अपने व्यापार संगठन के निर्णय को लघु व्यवसायियों के ऊपर थोपे जाने से इसका विपरीत प्रभाव व्यवसाय में पड़ रहा है लघु व्यवसायियों से भी चर्चा एवं सहयोग लेकर नगर में व्यापार हित में कोई भी निर्णय लिया जाए। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राघवेंद्र कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित व्यवसायियों को कहा कि नगर में सप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ व्यवसाय एवं दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा की जाएगी लघु व्यवसायियों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में हरसंभव पहल की जाएगी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से चर्चा कर नगर के व्यवसाय के हित में हर संभव निर्णय लिया जाएगा लघु व्यवसायी चिंता ना करें उनका अहित होने नहीं दिया जाएगा । चिल्लर सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर सब्जी मार्केट में सीसी रोड के साथ-साथ नाली का निर्माण कार्य नहीं होने से सब्जी विक्रेताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर सब्जी मार्केट में सुविधाओं का विस्तार किया जाए राघवेंद्र कुमार सिंह द्वार समस्या के समाधान के संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं संचालक से चर्चा कर मामले पर पहल करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में श्रीजित जैन, प्रमोद सोनी, बंटी खान, सचिन यादव, अभिजीत शर्मा, शाहबाज़ आलम, शाहिद खान, भागवत यादव, शुभम चौहान, सूरज साहू, राजेश साहू, शुभम गुप्ता, अजय शर्मा, मुकेश अग्रवाल, अब्दुल अतीक, कासिफ खान, इरफान खान, किरण दस मानिकपुर, दिलीप नायक, रोशन धिरहि ,जुनैद अख्तर, आशीष नवरंग एवं नगर के लघु व्यवसायी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *