दिनाँक-06/07/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी साउथ ज़ोन की कार्यकर्ता सम्मेलन 7 जुलाई को भानुप्रतापपुर में
काम की राजनीति की शुरुवात छत्तीसगढ़ में शुरू हो चुकी है हम विकल्प बनने मजबूती से तैयार है-तरुणा साबे बेदरकर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी में जुट गई है।उसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी दिल्ली सरकार के मंत्री माननीय गोपाल राय जी के निर्देशानुसार प्रदेश सह प्रभारी छत्तीसगढ़ सुरेश कठैत का आगमन हुआ है।अपने 10 दिवशीय प्रवास में सुरेश कठैत द्वारा छत्तीसगढ़ के नार्थ और फिर सेंटल ज़ोन में सम्मेलन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठके की।
बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई और आगे कहा कि इसी कार्यकर्ता सम्मेलन के तारतम्य में 7 जुलाई को साउथ ज़ोन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भानुप्रतापपुर में सपन्न होने जा रही है।जिसमे साउथ ज़ोन के पूरे 24 विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मलित होंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले सह प्रभारी सुरेश कठैत पत्रकार साथियों से पत्रवार्ता करते हुए आगामी पार्टी गतिविधियों की रणनीति की जानकारी देंगे।इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ट के अध्यक्ष सामिल होंगे।
भानुप्रतापपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी चुनावों की तैयारी और हर विधानसभा स्तर पर मजबूत संगठन निर्माण हेतु प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देशानुसार चर्चा होगी।और आने वाले दिनों में हर विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अहम लक्ष्य का निर्धारण और सभी विधानसभा के अबतक के कार्यो की समीक्षा इस बैठक के दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत द्वारा की जाएगी।
साउथ ज़ोन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आम आदमी पार्टी आह्वान करती है कि सत्ता परिवर्तन हेतु छत्तीसगढ़ में अच्छी शिक्षा ,अच्छा स्वास्थ्य, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति का हिस्सा बनने हर वो आम जन को इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित करते हैं।
आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़

