भाजपा माना मंडल द्वारा डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गयी, पूर्व विधायक नंदे ने कहा- भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वपरि

भाजपा माना मंडल द्वारा डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गयी, पूर्व विधायक नंदे ने कहा- भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वपरि

रायपुर,6 जुलाई 2021।भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामप्रसाद मुखर्जी की जयंती आज विजय नगर चौक, अवंति विहार पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाई गयी,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नंदकुमार साहू ने कहा कि नेहरू मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री रहे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में अलग विधान एवं अलग झंडा होने एवं वहां के मुख्यमंत्री द्वारा खुदको प्रधानमंत्री लिखने का विरोध करते हुए यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि एक देश मे दो प्रधान-दो विधान-दो निशान नही हो सकते।

आज इन्ही की प्रेरणा का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सेवा, त्याग एवं बलिदान की भावना को लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देशहित में काम करता है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत माना के अध्यक्ष संजय यादव,उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू,पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा पटेल,पार्षद संगीता सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र नाग,रविंद्र चौहान, मंत्री डॉ.विवेक श्रीवास्तव,,रंजीत सिंह गौतम,प्रेम टंडन,जयंत गट्टानी,विनय निर्मलकर,शेखर वर्मा,संजय शाह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *