आम आदमी पार्टी द्वारा कलेक्टर 2014 आजाक विभाग के भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा के मामले में जल्द कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा।


दिनाँक-3-06-2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी द्वारा कलेक्टर 2014 आजाक विभाग के भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा के मामले में जल्द कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा।

कार्यवाही में इतनी देरी क्यों समयावधि लिखित में बताएं प्रशासन नही तो करेंगे उग्र आंदोलन-तरुणा साबे बेदरकर

आम आदमी पार्टी जिला बस्तर द्वारा 2014 में आदिम जाति कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 849 पदों पर भर्ती हुए फर्जीवाड़े के मामले में कार्यवाही जल्दी करने और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की वेतन नियमित देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
कहा कि आज चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभुनाथ पाणिग्राही इस मामले को लेकर तीसरे दिन लगातार आमरण अनसन पर है पर प्रशासन का कोई भी ध्यान उस ओर नही दिखाई दे रहा है ।
मामला 2014 का बीजेपी सरकार का पर 7 साल के बाद सत्ता परिवर्तन होने पर भी हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला सुना कर जिला प्रशासन को जल्द कार्यवाही हेतु आदेशित करने के बाद भी कोर्ट के फैसले के 7 महीने बाद भी कार्यवाही नही हो पाना कांग्रेस सरकार के निकम्मे पन और कुशासन को दर्शाता है ।आज भूपेश सरकार के राज में लाल फीताशाही हर जगह दिखाई दे रही है।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में सभी अधिकारी बेलगाम हो गए हैं तभी तो कोर्ट ने जल्द कार्यवाही कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश पर प्रशासन द्वारा ये कहना कि कोर्ट ने कोई समयावधि नही दी थी कर कार्यवाही में विलंब करना कही ना कही कोर्ट की अवमानना करते हुए मनमानी रवैया को दर्शा रहा है। लगातार तीन दिनों से अनशन आमरण में बैठे संघ के अध्यक्ष का स्वास्थ्य जांच नही होना और सुरक्षा व्यवस्था नही कराना लगता है कांग्रेस राज में यंही प्रोटोकॉल है।
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही हेतु समयावधि लिखित में दे और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था भी प्रशासन कराए।मांग पूरी नही होने की स्तिथि में आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ गीतेश सिंगाड़े जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया,सुल्तान माली,रूपनारायण माली,तिरुपति नाग आदि कार्यकर्ता सामिल थे।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *