अयान न्यूज़:-डॉक्टर डे पर मेकाहारा अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों का सम्मान किया जुनेजा

प्रेस विज्ञप्ति:-
डॉक्टर डे पर मेकाहारा अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों का सम्मान किया जुनेजा
रायपुर-डॉक्टर डे के अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक एवं छग हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा पहुंचे व डॉक्टरो का सम्मान किया।
श्री जुनेजा ने इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों का हौसला अफजाई करते हुये कोरोना काल में जिस तरह एक योद्धा की भांति अपनी कार्यशैली पर डटे रहे उनकी प्रशंसा किया।सर्वप्रथम जुनेजा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस दौरान प्रमुख रूप से अस्पताल के डीन डॉ. विष्णु दत्त,अधीक्षक डॉ.विनीत जैन सहित सीनियर,जूनियर डॉक्टरों की मौजूदगी रही।विशेष रूप से कार्यक्रम में मनोज राठी, सुनील भुवाल, सत्तु सिंह, तरुणेश परिहार, संजय सोनी, राकेश वाकड़े, सेवक यादव सुनील डोड़वानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *