सकरी बाराडेरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के सफलता पूर्वक दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर फल एवम हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया। राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के सफलता पूर्वक दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर विधानसभा के नजदीक सकरी बाराडेरा के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मजदूरों एवम असहाय लोगो को प्रसादी एवं फल वितरण कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं आदिवासी हितों के साथ साथ छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा करने में मोहन मरकाम जी की छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रणी भूमिका में रहे ऐसी संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों के कर्ज माफी सहित किसानों के 2500 रुपये में धान का समर्थन मूल्य में खरीदी के कारण मोहन मरकाम जी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कार्यकाल में हुए तीनों उपचुनाव, दंतेवाड़ा,चित्रकूट, मरवाही सहित सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस महापौर, 20 कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दो राज्यसभा सीट पर निर्विरोध कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे बताया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करते हुए मोहन मरकाम जी ने कई आंदोलनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । नसबंदी कांण्ड के विरोध में उन्होने पेण्डारी, बिलासपुर से रायुपर तक 150 किमी की पदयात्रा की । वहीं किसानों के बोनस व अन्य मांगों को लेकर बलौदाबाजार से रायपुर तक 50 किमी की पदयात्रा की । उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के साथ किसानों की समस्याओं और भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भी पदयात्रा की । वहीं चुनाव पूर्व पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल जी और नेता प्रतिपक्ष रहे टीएस सिंहदेव के साथ जगदलपुर से कोण्डागांव व डोंगरगढ़ से रायपुर तक पैदलयात्रा में शामिल रहे । प्रसादी वितरण एवम फल वितरण कार्यक्रम में जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ,के सचिव भागवत अरुण लहरी, तमल गेडरे, अजय जांगड़े नामदेव पाल, जागेष्वर कुर्रे,रामेस्वर गेडरे, नरसिंग पाल रूपेश दिवाकर,किसन दास, राम दास पूनम लहरे, संतोष ध्रुव घनश्याम पाल लक्की डहरिया हरीश कुर्रे। आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रंहै।

