वैक्सीन लगाने विधायक जुनेजा की अगुवाई में जमीनी स्तर पर निकली वैक्सीन जागरूक रैली.
रायपुर-छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल की सरकार कोरोना को मात देने ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने लोगों को “जागरूकता रैली” निकाल कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की पहल कर रही हैं!इस कड़ी में रायपुर नगर निगम में वीरांगना अवंति बाई वार्ड के त्रिमूर्ती नगर में रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी के अगुवाई में जमीनी स्तर पर आंगनबाड़ी बहनों के साथ मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीन लगाने जागरूक करने निकले।इस दौरान विधायक जुनेजा ने लोगो से अपने परिवार सहित स्वयं के जान माल की रक्षा के लिए व सुरक्षित रहने वैक्सीन लगाने की बात कहीं.जिससे कोरोना की खात्मा हो सके. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भुवाल,महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती वर्मा, अजा शहर अध्यक्ष संजय सोनी, पी श्रीनिवास राव, कविराज सोनी,सूरज पटनायक,अजय महानन्द, महेन्द्र बाघ, देवराज सिक्का, वरुण सोनी, जगन्नाथ नायक, गंगा कुमार किशन महानन्द सहित वार्ड के अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

