रायपुर से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट,
बाईट:-भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे,
स्लग-छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ द्वारा बिजली कर्मचारियों की मांगों को लेकर
महाप्रबंधक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपे,
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने प्रबंधन के ऊपर लगाए बड़े आरोप,
एंकर-रायपुर,छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ द्वारा आज,प्रबंधन के अनुरोध पर 25 जून को यानी आज अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन स्थगित कर महाप्रबंधक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपे:-भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे,
बीओ-रायपुर,आज छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ द्वारा महा प्रबंधक मानव संसाधन होल्डिंग,जी एल चंद्रा को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के संदर्भ में कर्मचारी संघ,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रबंधन ने आश्वासन दिया था लेकिन प्रबंधन द्वारा आज तक उनकी मांगों पर विचार नही किया गया जिसको लेकर प्रबंधन के वादा खिलाफी के विरोध में कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया था 25 जून को यानी आज राजधानी में रैली निकाल कर बिजली मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी,प्रदेश महामंत्री धृतलहरे ने बताया कि जिसे देखते हुए प्रबंधन ने कर्मचारी संघ से धरना प्रदर्शन अस्थगित करने का अनुरोध किया प्रबंधन की बातों को मानते हुए कर्मचारी संघ ने अपने 25 जून के निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित करते हुए कर्मचारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष एसके मजुमदार की अध्यक्षता में महाप्रबंधक होल्डिंग जीएल चंद्रा जी को अध्यक्ष पावर कंपनी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।वहीं पर
कार्यक्रम के अंत मे कोरोना काल मे दिवंगत हुए सैकड़ो बिजली कर्मचारियों एव उनके परिवारजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
ज्ञापन कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक आद्योगिक संबंध गोपाल खंडेलवाल एवं अतुल तिवारी के साथ ही भारतीय विद्युत मजदूर महा संघ के उप महामंत्री एवं प्रदेश संगठन मंत्री अरुण देवांगन महामंत्री हरीश चौहान सहित
महासंघ से प्रदेश संयुक्त महामंत्री शिवेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा,कार्यालय मंत्री शंकर नायडू, उपाध्यक्ष गुलेन्द्र यादव,संजय चौधरी,मंत्री डी के यदु,मनीष छत्री,युवा प्रभारी संजय तिवारी, वरिष्ठ संतोष दुबे के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति से समस्त सदस्य एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

