बॉलीवुड अभिनेत्री ने वैक्सीनेशन में दिखाई सतर्कता, विधायक समेत इन्होंने किया धन्यवाद
रायपुर : बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भाकुनी अपने साथ साथ लोगो को भी वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है, ऐश्वर्या जी ने रायपुर के अमलीडीह और पुरेना वैक्सीनेशन कैंप में अपने साथ अन्य लोगो को भी लेकर पहुंची और वैक्सीनेशन में सक्रियता दिखाई। ऐश्वर्या लगातार लोगो को खुद लेकर वैक्सीनेशन कैंप में पहुंच रही है और रजिस्ट्रेशन में उनकी सहायता भी कर रही है।
इस दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, MIC पार्षद सहदेव विभार, पार्षद नानू ठाकुर,युवा समाजसेवी विशाल कुकरेजा, सृजन तिवारी, कुणाल ठाकुर समेत आदि लोगो ने उनका धन्यवाद किया।
साथ ही ऐश्वर्या राज भाकुनी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो को भी वैक्सीन लगवाने के लिए रोज अपील कर रही है, ताकि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन हो और इस कोरोना से जंग जीती जा सके।
ऐश्वर्या राज भाकुनी ने तेनाली रामा, झांसी की रानी, गुप्ता ब्रदर्स, परमावतार श्री कृष्ण, लाल इश्क, विघ्नहर्ता गणेश जैसे बहुत से टीवी शो में काम किया है।

