चेम्बर-कैट सी.जी.चेप्टर के टीकाकरण अभियान का तीसरा दिन,व्यापारियों ने लिया बढ़-चढ़कर टीकाकरण में हिस्सा,राजधानी सहित प्रदेश में भी शुरू हुआ टीकाकरण अभियान – अमर पारवानी

चेम्बर-कैट सी.जी.चेप्टर के टीकाकरण अभियान का तीसरा दिन,व्यापारियों ने लिया बढ़-चढ़कर टीकाकरण में हिस्सा,राजधानी सहित प्रदेश में भी शुरू हुआ टीकाकरण अभियान – अमर पारवानी

रायपुर,24 जून 2021। चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा , कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव सहित कैट के महामंत्री सुरेन्द्र सिंग, कैट के प्रदेश मिडिया प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (छ.ग.चेप्टर) के तत्वाधान में आज गुरुवार को रायपुर में श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति डूमरतराई, रायपुर बारदाना व्यापारी संघ गंजपारा, डूमरतराई फुटवेयर एसोसियेशन, CCCI / CAIT देवेन्द्रनगर, रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन, आलू प्याज व्यापारी संघ भनपुरी, रामसागरपारा, स्टेशन रोड, जनक बाड़ा, मिल मशीनरी, गंज बांसटाल, तेलघानी नाका रोड व्यापारी संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन में टीकाकरण अभियान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर टीकारण में हिस्सा लिया।

चैम्बर अध्यक्ष पारवानी ने बताया कि आज श्रीराम थोक सब्जी विके्रता समिति डूमरतराई में 122, रायपुर बारदाना व्यापारी संघ में 79, डूमरतराई फुटवेयर एसोसियेशन में 65, CCCI / CAIT देवेन्द्रनगर में 110, रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन में 147,रविभवन व्यापारी संघ में 237, आलू प्याज व्यापारी संघ, भनपुरी में 194, CCCI / CAIT प्रियदर्शिनी नगर कंधकोर भवन में 155, लायन्स क्लब गुरुनानक चौक स्टेशन रोड में चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में 200,व्यक्तियों का पंजीयन हुआ और सभी का टीकाकरण किया गया।

श्री पारवानी ने बताया कि प्रादेशिक स्तर पर चेम्बर-कैट सी.जी.चेप्टर के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें  भिलाई चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं मंत्री मनोज बख्तियानी के नेतृत्व में भिलाई में आज तिरंगा चौक औद्योगिक क्षेत्र में 120, पावरहाउस मार्केट में 180, रैन बसेरा भिलाई में 200 व्यक्तियों ने टीका लगवाया।

दुर्ग में आज सिंधी गुरूद्वारा शदाणी नगर में मोहम्मद अली हिरानी के नेतृत्व में चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य श्री मदन जैन ने टीकाकरण का उद्घाटन किया जिसमें 60 व्यक्तियों ने टीका लगवाया। इस अवसर पर पवन बड़जात्या, प्रहलाद रूंगटा, दर्शनलाल ठोकवानी, पार्षद श्री नरेश तेजवानी उपस्थित थे।

बिलासपुर में चेम्बर प्रदेश  उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा के नेतृत्व में होटल गीता, टेलीफोन एक्सचेंज रोड में लगभग 100 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।   राजनांदगांव में चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य गुरूमुखदास वाधवा के नेतृत्व में बढ़ते कदम में 70 लोगों ने टीका लगवाया और यह शिविर लगातार 30 जून 2021 तक चलेगा।

टीकाकरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 25 जून 2021, शुक्रवार को रायपुर में मार्बल एंड टाइल्स एसोसियेशन, एम.जी.रोड/हार्डवेयर एंड पेंट्स एसो., गुरूनानक चौक व्या.संघ, रामसागरपारा/स्टेशन रोड/जनक बाड़ा/ मिल मशीनरी/गंज बांसटाल/तेलघानी नाका  रोड  व्यापारी संघ/ रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, कार एसेसरीज एसोसियेशन, रायपुर सायकल एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ बैटरी एसोसियेशन, CCC / CAIT,  दी रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ पंडरी, रायपुर बारदाना व्यापारी संघ गंजपारा, रविभवन व्यापारी संघ के सदस्यों का टीकाकरण किया जायेगा।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने सभी दुकानदारों से अपील की है वे कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए  व्यापार करे एवं उनके दुकान-संस्थान में आने वाले ग्राहकों को भी प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करवाना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही मार्केट में अनाउंसमेंट के जरिए डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, वैक्सीन लगवाना आदि की सूचनाएं देने का प्रयास आवश्यक रूप से करे ।
 छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा टीकाकरण अभियान में प्रदेश के जिला प्रभारी श्री विक्रम सिंहदेव को बनाया गया एवं संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता एवं विकास आहूजा, तथा सह-संयोजक-प्रवीण पटेल, वैभव सिंहदेव, रजत छाबड़ा, कांति पटेल को बनाया गया जिसके मार्गदर्शन में टीकाकरण का कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *