मारवाड़ी समाज के द्वारा निर्जला एकादशी पर्व पर आज 1100 किलो निराश्रित पशुओ को ऋतुफल एवं सब्जी का लगाया गया छप्पन भोग-डॉ.विकास पाठक
रायपुर/21 जून 2021 आज निर्जला एकादशी पर्व के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के मारवाड़ी समाज के विश्वस्य गौ मातर : गौसेवा समिति रायपुर छ.ग. द्वारा एक अनूठी पहल की गई आज इस अवसर पर निराश्रीत पशुओं को ऋतुफल व सब्जी द्वारा छप्पन भोग गौ सेवा व गाय के दर्शन पूजन नमस्कार परिक्रमा गाय को सहलाने गौग्रास देने तथा जल पिलाने आदि सेवा के द्वारा मनुष्य को दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त होती है अब तक आपने मंदिरों में छप्पन भोग देखे होंगे लेकिन रायपुर में मारवाड़ी समाज की निजी संस्था विश्वस्य गौ मातर : गौसेवा समिति रायपुर छ.ग छप्पन भोग पशुओं के लिए किया गया । इस छप्पनभोग में छप्पन तरह की मिठाई नहीं बल्कि छप्पन तरह की सब्जियां और फल थे । रविवार को यह तेयारी कर दिनांक आज 21/06/2021 सोमवार निर्जला एकादशी पर्व पर 1100 किलो फल सब्जी द्वारा छप्पन भोग बंजारी धाम गौशाला में किया गया । इस छप्पन भोग में सभी तरह के फलों को पहले सलीके से काटा गया । फिर सजाया गया।इस छप्पन भोग में हरी सब्जियां , फल , गुड़ , को मिलाया गया । तरबूज , केले , पपिते , मतीरा , चीकू , सेव , अनार भी छप्पन भोग में शामिल थे । इसके अलावा सब्जी में पालक , टमाटर , भिंडी , अरबी , खीरा सहित तरह तरह की सब्जियां एकत्र की गई । कार्यक्रम संयोजक – भवानी शंकर पारीक ने बताया की इनको बकायदा एक जगह छप्पन भोग की तरह सजाया गया । बाद में पूरी गौशाला में सभी गायों को वितरण किया गया । समिति के सदस्य की टीम ने वहुत ही शिद्दत से इन फलों का प्रसाद के रूप में तैयार किया फिर पशुओं तक पहुचाया गया छप्पन भोग तेयारी में कोविड -19 गाइड लाइन की पलना व साफ सफाई विशेष ख्याल रखा | संस्था के सदस्य अनिल ओझा , अंजनी सारस्वत , मोहित बाहेती , प्रदीप पारीक , प्रेम सुथार , व अन्य सदस्य द्वारा इस विशेष कार्य को पूर्ण किया गया गाय माता और बछड़ो ने भी बड़े चाव से छप्पन भोग लिया।
भवदीय,
डॉ.विकास पाठक
प्रदेश मीडिया प्रभारी
विप्र फाउंडेशन छ.ग.
मो.9300291891

