अलीगढ़ की मासूम बच्ची ट्विंकल शर्मा के हत्या के विरोध में रानी दुर्गावती वार्ड की महिलाओं ने वार्ड पार्षद लीलाधर चंद्राकर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकला गया

अलीगढ़ की मासूम बच्ची ट्विंकल शर्मा के हत्या के विरोध में रानी दुर्गावती वार्ड की महिलाओं ने वार्ड पार्षद लीलाधर चंद्राकर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर हत्यारों को बीच सड़क में फांसी देने की मांग की उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री से अपील की गई कि जल्द से जल्द मामले की सुनवाई करवाकर न्याय प्रदान करें ताकि कानून के प्रति संविधान के प्रति लोगों का अटूट विश्वास कायम रहे एवं कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के पूर्व सौ बार विचार करें कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से विलास सुतार मंजुल मयंक श्रीवास्तव सुब्रत घोष गो संजय नागर कमल दीपक वर्मा योगेंद्र सिंह दिलेश्वरी सेन पिंकी नवरंगे ममता साहू य जमुना देवी सहित वार्ड की सैकड़ों महिलाएं शामिल थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *