देश मे बढ़ती महगाई के खिलाफ सेरीखेड़ी नेशनल हाइवे पर कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से किया चक्काजाम। राजेन्द्र बंजारे कांग्रेस प्रदेश सचिव

देश मे बढ़ती महगाई के खिलाफ सेरीखेड़ी नेशनल हाइवे पर कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से किया चक्काजाम। राजेन्द्र बंजारे कांग्रेस प्रदेश सचिव

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवम जिला कांग्रेस ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर इस प्रदर्शन के प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतॄत्व में रायपुर से लगे गाव सेरीखेड़ी नेशनल हाइवे पर देश मे बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए सांकेतिक रूप से 5 मिनट चक्काजाम किया गया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रंजीत गायकवाड जनपद सदस्य इंदर साहू संयुक्त सचिव राजू यादव संयुक्त महामंत्री प्रशांत कुर्रे सचिव भागवत लहरी सचिव खेम देवांगन संयुक्त महामंत्री चोवा राम साहू श्री भानु राम पटेल शारदा ध्रुव अनिल लहरे राजू यादव चिंता डहरिया जागेश्वर कुर्रे सियाराम साहू देव साहू रियाज खान किसन ध्रुव आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध हुआ ,आम जनता के द्वारा चक्काजाम में सहयोग करते हुए महगाई के खिलाफ कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को काफी सराहा गया। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऊधो वर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपावाली मोदी सरकार नींद में सोई हुई है और महगाई दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।मोदी सरकार सोये रहिये लेकिन देश का प्रत्येक नागरिक आपके कुशासन के खिलाफ जाग गई है
केंद्र की मोदी सरकार निकम्मी है उनके गलत नीतियों और फैसलों की वजह से देश के अर्थव्यवस्था एवं आर्थिक स्थिति बहुत खराब है जनता महंगाई के मार के बोझ तले दबे जा रहे हैं। रोजमर्रा के सामान के दरों में वृद्धि के साथ पेट्रोल डीजल एवं गैस के दर में बढ़ोतरी देश में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी के जुमले वाली सरकार देश की अर्थव्यवस्था को काबू करने में असफल है डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत गिरते जा रही है।
कांग्रेस नेता श्री बंजारे ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की कांग्रेस वाली सरकार हुआ करती थी और यदि पेट्रोल डीजल के दाम में कुछ पैसों की वृद्धि होती थी तो यही भाजपा के लोग स्मृति ईरानी सभी केंद्र सरकार को चूड़ियां भेजा करते थे मैं पूछना चाहता हूं कि अब वह सब कहां मुंह छुपाए बैठे हैं, क्यों देश की बर्बादी पर भी चुप्पी साधे हुए हैं।
पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे कहा कि पीएम ने कहा था 100 दिन में विदेशो से काले धन खत्म लाएंगे, और महंगाई दर कम करेंगे?क्या हुआ? आज महंगाई चरम सीमा पर है फल्ली तेल 200 रुपए प्रति लीटर हो गई और पेट्रोल डीजल प्रति लीटर 100 रुपए है सरसों तेल 220रुपेए प्रति लीटर हो गई है सिमेंट प्रति बोरी 300 से ज्यादा है। पीएम मोदी ने कहा था हर‌ नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा कराए जाएंगे? और हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे? आज देश में 45 करोड़ शिक्षीत युवाओं नौकरी के लिए धधक रही है यह देश में विस्फोटक जनक स्थिति है यह सबसे बड़ा गंभीर चिंतनीय विषय है पूर्व जनपद सदस्य एवम काग्रेस ज़ोन प्रभारी जयंत साहू ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था किसानों को मालामाल कर देगें फसल का दिगुना दाम देंगे लेकिन हकीकत में समर्थन मूल्य की कोई सुनिश्चित नही है बल्कि बड़े उद्योग घरानों को फायदा मिल रहा है मोदी सरकार चाहे जितना ही किसान हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने और दावा करे लेकिन हकीकत जनता से छिपी नहीं है पिछले 7 साल में देश में 22 लाख किसानों ने कर्ज भुख से विवश होकर आत्महत्याएं किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *