भाजपा माना मंडल द्वारा माना कैम्प में संपर्क कर राज्य सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों की जानकारी जनता को दी गयी

भाजपा माना मंडल द्वारा माना कैम्प में संपर्क कर राज्य सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों की जानकारी जनता को दी गयी

जनसंपर्क में जनता ने कहा भूपेश ने हर वर्ग को ठगा है

रायपुर,15 जून 2021। भाजपा माना मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर उनके द्वारा किये गए तमाम झूठे वादे, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों को लेकर 10 ब्लॉक,माना कैम्प में घर-घर जनसंपर्क किया,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि मतदाताओ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है,कांग्रेस ने जितने भी वादे किए थे उसमें से कोई भी वादा ढाई साल में पूरा नहीं हुआ। इस वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माना थाना के सामने खड़े होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

श्री राठी ने बताया कि पूर्व विधायक नंदकुमार साहू एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में सुबह 10 बजे दस ब्लॉक, माना कैम्प में जनसंपर्क कर जनता से सरकार के कामकाज की जानकारी लेकर सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों पर चर्चा कर विरोध दर्ज करवाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत माना के अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रसाद चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष उर्मिला साहू, छाया पार्षद विलास सुतार,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू,उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, मंत्री डॉ.विवेक श्रीवास्तव, प्रेमदास टंडन, रंजीत सिंह गौतम, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री नवरंगे, उपाध्यक्ष मिनी पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमलाल भारती, चंद्रकांत सोलंकी, उदय बराड़, धनेंद्र साहू, समित्रा सिंह, अजय साहू, लोकमती ठाकुर, नरेश पिल्ले, के.अबू, सुजीत सरकार, अभिषेक मालवीय, ऋषि मालवीय, खोखन कुंडू, असीम हलदर, चित्रलेखा साहू, तारख विश्वास,मिथुन मंडल,तरुण राय,असीम हलदर,पिंकी सरकार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *