14-06-2021
आम आदमी पार्टी,जगदलपुर छत्तीसगढ़

हाथों में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करके आई कांग्रेस सरकार शराब बेचने में मग्न-जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर

शराब की वजह से मासूम परिवार ने उठाई आत्महत्या जैसा 1खौफनाक कदम , वादाखिलाफी करने वाली भूपेश सरकार तत्काल इस्तीफा दें -ईश्वर कश्यप

आम आदमी पार्टी ने आज जगदलपुर में जिला बस्तर में शराबबंदी को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन दिया – धीरज जैन

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज शराब बंदी के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन जिले के सभी विधानसभा में सौंपा गया।
आगे तरुणा बेदरकर ने कहा , 2018 में भूपेश बघेल जी जब उस समय विपक्ष में थे, जगह- जगह कांग्रेस पार्टी गंगाजल की शपथ लेकर कहती थी, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी करेंगे, लेकिन आज सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा कर रही है । शराब की होम डिलीवरी कर रही है जिससे छत्तीसगढ़ के सभी परिवारों को आर्थिक स्तर पर , स्वास्थ्य के स्तर पर और परिवारिक संबंधों के स्तर पर इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है । प्रदेश की जनता खासकर महिलाएं त्रस्त है और भूपेश बघेल की सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री पर अपना ध्यान लगा रही है ।

ईश्वर कश्यप अध्यक्ष जगदलपुर विधानसभा आंदोलन समिति अध्यक्ष ने कहा कि महासमुंद की बेमचा गांव की घटना यह दिखाती है, परिवार का मुखिया जो शराबी था, आये दिन अपनी पत्नी और पांच बेटियों को पीटता था । उससे त्रस्त आ कर उसकी पत्नी और पांचों बेटी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लेती है । इस घटना ने पूरे प्रदेश की आत्मा को झकझोर दिया है ।
भूपेश बघेल जी ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है , पूर्ण शराबबंदी का वादा किया, पर आज छत्तीसगढ़ के अंदर अवैध तरीके से धड़ल्ले से शराब बिक रहा है ।सरकार शराब माफियाओं के साथ मिली है , इसलिए भूपेश बघेल जी को नैतिकता के आधार पर तुरंत सरकार से इस्तीफा देना चाहिए और छत्तीसगढ़ की जनता खासकर छत्तीसगढ़ की महतारी बहनों से माफी मांगना चाहिए कि उन्होंने माताओं बहनों की जिंदगी को उजड़ने दिया ।

धीरज जैन ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी जगदलपुर ने शराबबंदी के मुद्दे पर को लेकर सरकार के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दिया इस दौरान गीतेश सिंघाड़े,ईश्वर कश्यप,धीरज जैन,शुभम सिंह और आसमन बघेल मौजूद थे।

आप मीडिया सेल,जगदलपुर
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *