उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की सौगात मेयर व विधायक ने नारियल फोड़ कर किया भूमिपूजन

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की सौगात मेयर व विधायक ने नारियल फोड़ कर किया भूमिपूजन


रायपुर/राजधानी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सुभाषचंद्र बोस वार्ड के गायत्री नगर,कालीमाता वार्ड में गांधी नगर,राजीव नगर, अनुपम नगर के विभिन्न स्थानों में सीसी सड़क नाली निर्माण को लेकर रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा,मेयर श्री एजाज ढेबर के आतिथ्य में कार्य को शुभारंभ करने नारियल फोड़ कर भूमिपूजन किया गया!
इस दौरान श्री जुनेजा ने क्षेत्र में विकास के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ विकास में कोई कमी नहीं आने का वादा वार्ड के नागरिकों से किया!मेयर ने भी सरकार के द्वारा किये जा रहें जनहित में विकास कार्यो को गुणवत्ता पूर्ण से समय-समय पर करवाने का आश्वासन दिया!इस कार्यक्रम में वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *