बोरियाखुर्द में मास्क-सेनेटाइजर वितरित कर नागरिकों को टीका लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया

बोरियाखुर्द में मास्क-सेनेटाइजर वितरित कर नागरिकों को टीका लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया

रायपुर,31 मई 2021। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत बोरियाखुर्द में पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, कार्यक्रम प्रभारी तिलक साहू, डॉ.विवेक श्रीवास्तव,महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना शर्मा, हरिओम साहू द्वारा राहगीरों को मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित करने के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को सुखा अनाज वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ-साथ सेवा के कार्य मे भी हमेशा अग्रणी रही है। श्री राठी ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सारी सुविधाओ को पहुँचाना है। श्री राठी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब भाइयो को सुखा राशन, मास्क एवं सेनेटाइजर का लगातार वितरण करने के साथ-साथ टिका लगाने हेतु प्रोत्साहित कर टीकाकरण केंद्र तक पहुँचाने का कार्य किया गया।

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर ने बताया कि गांव में टिका लगवाने हेतु घर-घर संपर्क कर जनजागरूकता अभियान के तहत कुछ लोगो द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर किया गया व गांव की माता एवं बहनों को टीकाकरण केंद्र में पहुँचाने के साथ-साथ टीकाकरण केंद्र में पानी एवं मठा की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *