अस्पतालों के बाहर कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए कर रहे है भोजन की व्यवस्था।

अस्पतालों के बाहर कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए कर रहे है भोजन की व्यवस्था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा द्वारा शहर की विभिन्न अस्पतालों के बाहर कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना 500 पैकेट भोजन के तैयार कर बांटे जा रहे हैं।विशाल कुकरेजा ने बताया कि पीछे 15दिनों से लगातार 500 लोगो के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस आपदा के समय में हमारी पूरी कोशिश है की कोई भूखा न रहे। विशाल कुकरेजा ने बताया कि ये प्रेरणा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास से मिली है।

उन्होंने कहा जहाँ एक तरफ महामारी अभिशाप बनी हुई है वहीं लॉकडाउन की वजह से लोग बदहाली की हालत में आ चुके हैं। जहाँ एक ओर हमें लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक करना है, वहीं दूसरी ओर हमें बेज़ुबान ज़ुबान जीवों और गरीबों को बुखमर्री से भी बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *