प्रदेश प्रचार मंडल के फैसले का किया स्वागत गगरेट व्यापार मंडल ने
16 मई (गगरेट) : आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जो गगरेट व्यापार मंडल के प्रवक्ता देवीलाल ने संयुक्त रूप से कहा की हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान सुमेश शर्मा ने बुधवार 19 मई को सभी दुकाने 9:00 बजे सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक खोलने के निर्णय का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों के चलते हैं आज पूरे प्रदेश के व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं यदि सरकार ने जल्द से जल्द फैसला नहीं लिया था वह दिन दूर नहीं जब व्यापारियों को आत्महत्या तक करने को विवश होना पड़ेगा उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुमेश शर्मा के फैसले को सही ठहराते कहां कि यदि व्यापारियों के हक के लिए हमें कोई कदम उठाना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे

