कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
रायपुर-शहर जिला अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष संजय सोनी ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरत मंद असहाय लोगों के लिए आगे आकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें राहत पहुंचाने राशन सामग्री का वितरण किया!
यह कि पूरे देश में कोरोना वैश्विक महामारी ने हाहाकार मचा रखा है,जिससे छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश हिल गया है, गरीब परिवार इस बीमारी से लड़ते भूखे पेट रहने मजबूर हो रहें हैं, यह कि इस आपात स्थिति में कांग्रेस पार्टी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हर अंतिम व्यक्ति को मदद व सहायता कर रही हैं!इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहरजिला अध्यक्ष संजय सोनी ने भी आगे बढ़ कर इस कार्य में अपनी भागीदारी निभाया है,इस अवसर पर प्रमुख रूप से कविराज सूर्यवंशी, महेन्द्र बाघ, जय बघेल, जगन्नाथ नायक,पीताम्बर दुर्गा,अजय महानन्द, मुन्ना पान राजकुमार नायक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे!
कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

