अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था,गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी,विप्र फाउंडेशन प्रदेश,शहर एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा कोरोना काल का पालन करते हुए मनाया गया

अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था,गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी,विप्र फाउंडेशन प्रदेश,शहर एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा कोरोना काल का पालन करते हुए मनाया गया

विप्र फाउंडेशन द्वारा पशु आहार,ऑक्सिजन कन्सेट्रेटस,समाज के घरों में भगवान परशुराम जी का फोटो बाट ज़ूम द्वारा ऑनलाइन भगवान परशुराम जी की चालीसा,आरती कर किया गया पूजा पाठ

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर घर-घर दीपक लगाकर भगवान परशुराम जी से प्रार्थना कर कोरोना काल के विपत्ति से मुक्ति के लिए की गई प्रार्थना- डॉ.विकास पाठक

रायपुर/14 मई 2021 अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर आज विप्रजनों से कोरोना काल के गाइड लाइन का पालन करते हुए ज़ूम ऑनलाइन पूजा पाठ,आरती भजन का कार्यक्रम कर विप्र बंधुओ ने जल्द से जल्द विश्व से कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना किये।काँग्रेस पश्चिम विधानसभा के प्रवक्ता एवं विप्र फाउंडेशन,गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारे इष्टदेव विष्णु जी के छटे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव है इनके जन्मोसव के उपलक्ष्य में ही अक्षय तृतीया के दिन शुभ कार्य किया जाता है आज सभी विप्रजनों ने एक साथ एक स्वर पर कोरोना काल से मुक्ति दिलाने भगवान परशुराम जी से प्रार्थना किये।श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र ने कहा कि हम भाई-बंधुओ सहित ऑनलाइन भगवान परशुराम जी की चालीसा,भजन कर एक साथ अपने घरों पर रहकर आरती किये।विप्र फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा एवं बसंत तिवारी ने बताया कि आज कोरोना काल से जीवन थम सा गया है हम सबने भगवान से प्रार्थना कर पशुओं को आहार वितरण किये इस अवसर पर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे।डॉ.विकास पाठक ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा समाज जनो ने अपने-अपने घरों पर 07,11,21 दीपक लगाकर माहौल को खुशनुमा बनाया आज अक्षय तृतीया है अक्षय जिसका कोई क्षय न कर सके उसे कहते है अक्षय तृतीया आज स्वयं परशुराम जी का जन्म हुआ ये ब्राह्मण कुल के आराध्य देव है आज हम सभी ने विश्व के समस्त विप्रजनों ने अपने-अपने घरों पर दीपक लगाकर भगवान परशुराम जी के चरणों पर स्मरण कर जल्द से जल्द इस कोरोना काल से मुक्ति के लिए प्रार्थना किये।विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव पर 108 ऑक्सिजन कन्सेटर्स बाटने का संकल्प लिया जिसे आज शुरू किया गया एवं सघन वृक्षारोपण की शपथ ली गई। इस अवसर पर
नरेश शर्मा,अशोक शर्मा, लच्छु शर्मा,श्रीकांत शर्मा ,मनोज शर्मा,आसुतोष शर्मा, रविशर्मा,रवि कोटा ,राजेन्द्र शर्मा,किशन बाजारी,विकास शर्मा दीनू शर्मा, राजू शर्मा ,टीकम मिश्र एवं समस्त विप्रजन उपस्थित हुए।

भवदीय,
डॉ.विकास पाठक,
प्रवक्ता काँग्रेस पश्चिम विधानसभा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़
मो 9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *