तुमान- रामभाटा की जंगलों में डंडों से लैस होकर महिला सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जुआरियों को खदेड़ा.

  • तुमान- रामभाटा की जंगलों में डंडों से लैस होकर महिला सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जुआरियों को खदेड़ा.
  • लबेद की महिला सरपंच चैतिन बाई ने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा… जुआरियों से गांव खाली कराने की मांग .
  • छत्तीसगढ़ वैभव की खबर का असर… जागा जनाक्रोश… आया इंकलाब !

कोरबा. 2 दिन पहले समाचार लगाकर हमने ” सख्त लॉकडाउन के बीच रामभाटा के जंगलों में सज रही जुए की महफिल ” खबर प्रकाशित की थी. जिसके बाद खबर पर मुहर लगाते हुए कल तुमान रामभाटा के जंगलों में मुखबधिर प्रशासन के संरक्षण में चल रहे जंगलराज के बीच महिला सरपंच के नेतृत्व में इंकलाब आ गया.

पुलिस और प्रशासन ने जब कार्यवाही को लेकर सक्रियता नहीं दिखाई तो, ग्रामीणों ने तुमान रामभाटा की महिला सरपंच के नेतृत्व में मोर्चा संभाला. जहां एक और महिला सरपंच ने पत्र लिखकर जंगलों में चल रहे इस काले कारोबार की शिकायत जिला कलेक्टर से की है, वही आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में डंडों से लैस होकर महिला सरपंच के नेतृत्व में तुमान रामभाटा के जंगल में चल रहे जुए के फड़ में धावा बोल दिया. जहां ग्रामीणों और जुआ खिलाने वाले काले कारोबार के सफेदपोश सरगना के बीच विवाद भी हुआ. लेकिन हाथों में डंडों से लैस आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ लहजे में कोरोना संक्रमण से गांव की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर तुमान और रामभाटा के जंगलों में जुए के इस काले कारोबार नहीं चलने देने की बात कही.

कोरोना संक्रमण का खतरा… पथभ्रष्ट हो रहे गांव की युवा : महिला सरपंच
ग्राम पंचायत लबेद की सरपंच चैतिन बाई ने तुमान राम भाटा के जंगलों में चल रहे जुए के काले कारोबार को लेकर मोर्चा खोल दिया है उन्होंने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर तुमान रामभाटा कि जंगलों में चल रहे जुए को लेकर गांव में कोरोना संक्रमण और युवाओं के पथभ्रष्ट होने को लेकर चिंता व्यक्त की है. पत्र में जुआ पर संचालकों द्वारा बकरा भात और दारू पार्टी करने 200-250 लोगों के एकत्रित होने और जुआ फड़ संचालकों की दादागिरी और गुंडागर्दी को लेकर विरोध दर्ज किया गया है. विदित हो कि 10 मई सोमवार को ग्रामीणों और महिला समूह ने जंगल में जुआ पर संचालित करने वालों को डंडों से लैस होकर खदेड़ दिया गया है.

सबको दिखता है मगर पुलिस को नहीं दिखता…
कोरबा जिले के नगरीय और उपनगरीय क्षेत्र में सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है. सारे उद्योग धंधे एवं व्यवसायिक गतिविधियां पूर्णता बंद है ऐसे में तुमान रामभाटा के जंगलों में लगातार बकराभात और दारू पार्टी के के साथ जुआ खिलाया जा रहा है ऐसे में जब इसकी खबर गांव वालों से लेकर सरपंच तक को है मीडिया में प्रमुखता से लगातार समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं तो क्या इसकी खबर पांच पव्वा महुआ शराब पकड़कर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाली पुलिस को नहीं है ! देखना है सरगना को संरक्षण मिलता है या चिर निद्रा में सोई पुलिस कार्यवाही की जहमत उठाती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *