शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नर्सों का सम्मान

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नर्सों का सम्मान

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं शहर जिला महामंत्री जी श्रीनिवास रायपुर शहर के करोना टीकाकरण केंद्र शहीद स्मारक भवन में कार्यरत नर्सों को जाकर उनसे केक कटवा कर सम्मान स्वरूप शॉल एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे जी ने बताया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस विश्व के ख्याति प्राप्त एवं नर्सिंग की प्रथम स्वरूप फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया फ्लोरेंस नाइटेंगल को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल “द लेडी विद द लैंप” (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं इस महान हस्ती के जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में जाकर टीकाकरण में कार्यरत नर्सों को चॉकलेट सम्मान स्वरूप दिया गया

दिलशाद हुसैन
प्रवक्ता रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *