रायपुर ग्रामीण के बीरगांव क्षेत्र से पिछले 1 वर्ष में कोरोना काल के दौरान मितानिन बहनों द्वारा किये गए जनहितैषी कार्यों के लिए उन्हें फेस शील्ड, एन 95 मास्क और हैंड ग्लव्स प्रदान कर पंकज शर्मा ने उनका अभिनंदन किया।

आज रायपुर ग्रामीण के बीरगांव क्षेत्र से पिछले 1 वर्ष में कोरोना काल के दौरान मितानिन बहनों द्वारा किये गए जनहितैषी कार्यों के लिए उन्हें फेस शील्ड, एन 95 मास्क और हैंड ग्लव्स प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
क्रमवार तरीके से पूरे रायपुर ग्रामीण की मितानिन बहनों को फेस शील्ड, एन 95 मास्क और हैंड ग्लव्स प्रदान किये जाएंगे।
आज हमारी बहनें हमारे समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं, सरकार की योजनाओं के जमीनी रूप से क्रियान्वयन में मितानिन बहनों का योगदान अहम है, चाहे लोगों को कोरोना टीकाकरण एवं कोरोना बचाव संबंधी उपायों के लिए जागरूक करना हो, चाहे आस पड़ोस में किसी महिला का प्रसव।
हमारी मितानिन बहनें सकारात्मक सोच के साथ लोगों की सेवा कर रही है, आपकी इस सेवाभावना के लिए मैं आप सभी बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *