25 मई से कम होगा कोरोना का प्रभाव : पंडोखर सरकार

25 मई से कम होगा कोरोना का प्रभाव : पंडोखर सरकार

रायपुर: विकास दुबे

पं श्री श्री 1008 गुरुशरण महाराज पंडोखर सरकार जी ने विकास दुबे के माध्यम से हमारे संवादाताओं को बताया की पृथ्वी पर हजारों लाखों प्रकार के रोग, बीमारियां एवं वायरस है और कोरोना उनमे से एक है.

उन्होंने बताया की प्राचीन काल से हमारे संत-महापुरुष हवन और मंत्रों के जाप के प्रभाव से कई बीमारियों का निवारण किया है और अभी भी हवन और मंत्रों के प्रभाव से ऐसा करना संभव है. वैज्ञानिक उपाय अपनी जगह सही है, और यज्ञ-अनुष्ठान से वायरस को शांत किया जा सकता है.

त्रिकालदर्शी महाराज ने यह भी बताया की 25 मई तक कोरोना का असर कम होने लगेगा और अगस्त तक इसका असर लगभग क्षीण हो जाएगा लेकिन अन्य बीमारियों की तरह इसका अस्तित्व रहेगा.
श्री सरकार ने कहा कि सरकारी एवं वैज्ञानिक नियमों का पालन करने के साथ ही हमें ईश्वर पर आस्था रखना चाहिए। कपूर, धूप, गूगल आदि हव्य सामग्री से गाय के गोबर से बने कंडो पर हवन करने से वातावरण शुद्ध एवं स्वस्थ होता है और विभिन्न प्रकार के बीमारियों का विनाश होता है.

श्री पंडोखर सरकार जी ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं निरोगी होने की प्रार्थना करते हुए कहा की इस माहमारी से न डरे एवं सभी नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता बनाए रखे. साथ ही ईश्वर पर आस्था रखते हुए हवन, मंत्रों का जाप एवं पूजन करने से सभी प्रकार के रोगों में लाभ होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *