आपदा में पेट्रोल डीजल एवम गैस की मूल्य वृद्धि कहि मोदी टेक्स तो नही- राजेन्द्र बंजारे काँग्रेस प्रदेश सचिव।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने भाजपा वाली केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल एवम गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर आमजन काफी प्रभावित हो रहा है। मजबूरी के कारण लोगों को मोदी टेक्स अदा कर पेट्रोल, डीजल एवम गैस खरीदना पड़ रहा है, क्योंकि अब ये पदार्थ लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है, ऐसे में उपभोक्ताओ से ज्यादा रकम वसूलना कही मोदी टेक्स तो नही।
“यह सरकार का कर्तव्य है कि वह लोगों की परेशानियों को दूर करे, न कि उन्हें और अधिक परेशानी में डालें।” कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर वह पेट्रोल-डीजल के दामों में की जा रही बढ़ोतरी के पीछे के तर्क समझ से परे है।
केंद्र सरकार ने हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की प्रक्रिया अपनाकर जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा सुनियोजित तरीके से लुटा जा रहा है । कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि केंद्र की सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय यह व्यवस्था थी, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते थे, उसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाते थे और यदि कच्चे तेल के दाम कम होते तो दाम घटा दिए जाते थे लेकिन हर दिन चंद पैसे दाम बढ़ने की प्रक्रिया केंद्र की भाजपा सरकार ने किया जो लोगों को पता ही नहीं चल पाती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से पैसों में बढ़ने वाले दाम अब रुपए में पहुंच चुके हैं,और कच्चे तेल का दाम कम होने के बाद भी पेट्रोल डीजल का दाम लगभग एक बराबर के करीब पहुच चुका है,और भाजपा सरकार जनता को लूटने में लगी है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं और आम लोगों की जेब ढीली हो रही है। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने इतने बुरे दिन ला दिए हैं कि अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा जो कहती है वह नहीं करती। झूठे वादे कर लोगों को एक बार गुमराह किया जा सकता है जो भाजपा कर चुकी है। अब लोग समझ चुके हैं कि केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर ही उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी,आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।

