निराश्रित वृद्ध पेंशनधारियों को घर पहुंच व्यवस्था करें निगम प्रशासन-संजय सोनी

निराश्रित वृद्ध पेंशनधारियों को घर पहुंच व्यवस्था करें निगम प्रशासन-संजय सोनी
रायपुर-कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है इस बीच गरीब व असहाय लोगों को सरकार के द्वारा उन्हें मदद करने विभिन्न योजनाओं का लाभ देते पेंशन दिया जाता हैं,यह कि विगत महीनों से कोरोना महामारी के कारण पेंशन से वंचित होना पड़ रहा है!रायपुर शहर अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष संजय सोनी ने उक्त जानकारी देते हुये कहां है कि वृद्धवस्था में पेंशन ही एकमात्र सहारा को शीघ्र इनके घरों तक पहुंच कर इन्हें यह लाभ दी जाये जिससे ये अपनी जीवन यापन कर सके!चूंकि इस महामारी में ये अत्यंत दयनीय स्थिति से गुजारा कर रहे हैं साथ ही इनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं!ये पेंशन से ही अपना जीवन गुजार करते थे ! सोनी ने इस संबंध में मेयर श्री एजाज ढेबर से भी इस विषय पर संज्ञान लेते निगम के अधिकारियों को निर्दशित कर व्यवस्था बनाते इन्हें दी जाने वाली पेंशन को तत्काल देने शुरू करने का आग्रह किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *