अन्त्योदय का विरोध से भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा उजागर-कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने 18 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ने अन्त्योदय मतलब सबसे गरीब ब्यक्ति को पहली प्राथमिकता दिया है जो स्वागत योग्य के साथ साथ गरीबो के हितैसी के रूप खड़े रहने वाले मुख्यमंत्री साबित हुआ है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि एक तरफ भाजपा के सांसद सुनील सोनी ने अन्त्योदय का विरोध कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा गरीब विरोधी के साथ साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का विरोधी है पंडित दीनदयाल ने कहा था कि सबसे पहले अन्त्योदय मतलब अत्यंत गरीब ब्यक्ति का मदत करना चाहिए परन्तु भाजपा अपने पार्टी के संस्थापक नेताओ के वचनों को भूलकर अन्त्योदय का विरोध कर रहे है, जिससे भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने रायपुर सांसद सुनील सोनी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नीला, पिला, हरा,और गुलाबी का खेल भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने खेला था और चावल वाले बाबा बनने प्रचार पसार किया था, जिसे छत्तीसगढ़ जनता ने नकार दिया और भाजपा को 15 सीट में समेटकर जनता ने नीला, पिला, हरा, गुलाबी कार्ड का खेल खेलने वाले चावल वाले बाबा को सबक सिखाकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे कहा कि सांसद सुनील सोनी केंद्र सरकार को वैक्सीन की सप्लाय करने क्यो नही कहते जो उनका दावित्व है परंतु सांसद सुनील सोनी आपदा में भी अवसर तलास कर ओछी राजनीति कर रहे है अन्त्योदय कार्ड धारी गरीबो को पहले टिका लगाए जाने टीके में आरक्षण बताये जाना भाजपा की गंदी राजनीति है। यहां यह बताना चाहूंगा कि ब्यवस्था बनाने माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ने टिके में प्राथमिकता तय की गई है इसमें कोई भेदभाव वाले बात नही है, जैसे ही वैक्सीन निर्माता राज्य को टिके की पूरी सप्लाय शुरू कर देंगे राज्य के 18 से 45 वर्ष के प्रत्येक नागरिको को मुफ्त में टिके लगाए जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने मोदी एवम केंद्र सरकार को अनुरोध पत्र भेजा कि राज्य को मांग के अनुरूप टिका की ब्यवस्था करे, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक मांग के अनुरूप टिका भेजने कोई पहल नही किया। ओछी राजनीति बन्द कर सांसद सुनील सोनी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मांग के अनुरूप छत्तीसगढ़ को टिका भिजवाने में मदत करे।
अन्त्योदय का विरोध से भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा उजागर-कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

