विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा लॉकडाउन हटाकर व्यापारियों को व्यापार करने देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा लॉकडाउन हटाकर व्यापारियों को व्यापार करने देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा व्यापार हित को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन हटाकर व्यापारियों को व्यापार करने देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वी.एस.एस.एम के संस्थापक प्रशांत राज गावरी ने कहा की कोविड 19 कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में जो लॉकडाउन लगाया है इससे लघु उद्योग, गृह उद्योग, रिटेल दुकानदार, व रोज कमाने खाने वालों को काफ़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनका जीवन व्यापन मुश्किल हो गया है, अगर कुछ दिन और यही स्थिति रही तो इनके समक्ष भुखमरी के हालात पैदा हो जायेंगे। उन्होंने कहा की हम इन व्यापारियों के हित में राज्य सरकार से मांग करते हैं की जल्द जल्द लॉकडाउन हटाकर अथवा सिमित समय निर्धारित करके व्यापारियों को व्यापार करने की अनुमति प्रदान करें। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मंच के युवा समाज सेवी प्रतीक राज गावरी, कुणाल चंद्राकर, पलाश अडवाणी, विशाल कुकरेजा, प्रशांत राज गावरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *