कमल छाबड़ा ने दिये 10 ऑक्सिजन सिलिंडर्स

हमर-देस हमर-प्रदेस

कमल छाबड़ा ने दिये 10 ऑक्सिजन सिलिंडर्स

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थितियों में सबसे ज्यादा परेशानी ऑक्सीजन लेवल की है।। और इसका कारगर उपाय है ऑक्सीजन सिलेंडर..!हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध न होने या भारी भरकम बिल न अदा करने की स्थिति में कोरोना पेशेंट के पास एक ही उपाय है। घर में आइसोलेट होकर आक्सीजन सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाना – अभी तक यह स्थिति शहर तक ही थी। पर अब आस पास के गांवो जैसे सीपत , तखतपुर , मस्तूरी , कोटा आदि में भी सिलेंडर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इन्ही परिस्थितियों को देखते कई व्यक्ति व संस्थाए अपना अपना योगदान दे जन मानस को निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं इसी कड़ी में आज मन्नत ड्रीम लैंड की ओर से कमल छाबड़ा ने समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल को जन हितार्थ 10 भरे हुवे ऑक्सिजन सिलेंडर प्रदान किए इस गरिमामय अवसर पर लायंस क्लब के रीजन जोन पर्सन नितिन सलूजा एवं संस्था की ओर से सुनील आडवानी , राजिंदर सिंह मथारू , राजेश खरे तथा महेंद्र माखीजा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *