दिनाँक-28/04/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
मनरेगा की मजदूरी और किसानों का बोनस तत्काल दे भूपेश सरकार-तरुणा
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज बस्तर कलेक्टर रजत बंसल जी को ज्ञापन वट्सअप के माध्यम से सौप कर मनरेगा की मजदूरी और किसानों के बोनस को तत्काल उनके खाते में डालने हेतु मांग की गई है।तरुणा ने बताया कि गत वर्ष महामारी की पहली लहर के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बचाये रखने में मनरेगा मजदूरों और किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस वर्ष वर्तमान में चल रही कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर से कई गुना ज्यादा खतरनाक है और लगातार टुकड़े टुकड़े में घोषित होते लॉक डाउन की वजह से घर परिवार की जरूरतो को पूरा करने में श्रमिको और किसानों के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है ऊपर से जीविका उपयोगी चीज़ों की काला बाज़ारी से परिस्थितियां और भी विकट होती जा रही है।आम आदमी पार्टी को खबर मिली है कि सत्र 2020-21 का मनरेगा मजदूरों की राज्य शासन द्वारा मिलने वाली 50 दिन की मजदूरी का भुकतान नही किया गया है।और किसानों का गत वर्ष के धान के बोनस राशि का भी भुकतान नही किया गया है।मनरेगा मजदूरों का लंबित मजदूरी और किसानों का बोनस राशि का तत्काल भुकतान किया जाए।चूंकि उपरोक्त दोनों मद बजटीय प्रावधानों के अंतर्गत है इसलिए भुकतान में कोई दिक्कत नही होनी चाहिए।रहा सवाल राशि के वितरण का तो कोरोना प्रोटोकॉल को मद्दे नजर रखते हुए व्यवस्थाये बनाई जा सकती है।
आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

