आपदा में सरकार के द्वारा विधायक निधि को वैक्सीन लगाने में खर्च किये जाने पर भाजपा को पीड़ा क्यो- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

आपदा में सरकार के द्वारा विधायक निधि को वैक्सीन लगाने में खर्च किये जाने पर भाजपा को पीड़ा क्यो- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा विधायक निधि को 18 से 45 वर्ष के लोगो को वैक्सीन लगाने खर्च किये जाने पर भाजपा नेताओ को पीड़ा क्यो हो रही है भाजपा में हाय, तौबा क्यो मची है भाजपा के नेताओ को कहना चाहूंगा कि जरूरत है जनता के जीवन के लिए सरकार के साथ खड़े रहने की, अपने मनमर्जी की नही। 18 वर्ष से अधिक आयु वालों लोगों को वैक्सीन लगवाना जरूरी है। विधायक निधि है, सरकारी फंड है किसी विधायक की निजी संपति नही। केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने भी सांसदो से लेकर राज्य सरकारों की भी बहुत सी कटौती इस महामारी के नाम की जा रही हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के नेताओ आर्थिक पहल करने की हिम्मत करों तब तो कोई बात होगी। संकट में जनता एवं सरकार के साथ खड़े रहने के बजाय भाजपा नेताओ का यह कहना है कि सरकार के द्वारा विधायक निधि को लेने से पहले हमें पूछ लिया होता, आखिर मोदी जी ने सांसद निधि 2 साल के लिए कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए घोषित किया था तो छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का क्यो बोलती बंद हो गई थी, क्योंकि प्रधानमंत्री उनके भाजपा पार्टी के है। मोदी जी सांसद निधि का पैसा कोरोना महामारी में खर्च की थी तो कांग्रेस पार्टी ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सांसद निधि का इस्तेमाल होगा तो हमे खुशी है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि छत्तीसगढ़ मे कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नही ले रहा है,ऐसे में कोरोना रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा यह निर्णय लेना कि विधायक निधि का पैसा कोरोना वैक्सीनेसन में लगाया जाएगा तो गलत क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *