प॑छी बचाओ पुण्य कमाओ अभियान निरंतर जारी

प॑छी बचाओ पुण्य कमाओ अभियान निरंतर जारी

धमतरी जन कल्याण सेवा समिति धमतरी द्वारा नगर के इंदिरा नगर रामसागर पारा में पंछी बचाओ अभियान का चौथा सप्ताह भी पंछियों के लिए सकोरा वितरण किया गया जिसमें पंछियों के लिए मिट्टी के सकोरा दिया गया साथ ही दाने के लिए भी सकोरा दीया गया वहीं नगर निगम महापौर विजय देवांगन को भी पंछियों के लिए देशी डेमो भेंट किया गया महापौर विजय देवांगन ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे धमतरी में पंछी बचाओ अभियान चलाया जाता है जोकि बहुत ही नेक कार्य है ऐसे कार्य करना काबिले तारीफ़ है यह कार्य नगर के हर व्यक्ति को अपने घर में पंछियों के लिए पानी का सकोरा एवं दाना पानी रखना चाहिए बहुत ही सराहनीय कार्य है वहीं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष केंद्र कुमार पेन्दारिया रामसागर पारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू ने कहा इस भीषण गर्मी में पशु पंछियों के लिए दाना पानी जरुर रखें ताकि उनको भटकना ना पढ़े और लोगों को भरपूर सहयोग करना चाहिए और यहां पिछले कई सप्ताह से कार्यक्रम देख रहे हैं जो कि एक पुण्य कार्य है और हम सभी को इस समय अपने घरों के आसपास गर्मी में पशु पंछियों के लिए दाना पानी कि व्यवस्था करना चाहिए जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष गुड्डा रजक बताया इस वर्ष देशी डेमों भी तैयार किया गया है यदि नगर वासी हमें खाली तेल का टिपा देते हैं तो हम और भी डेमों तैयार कर सकते हैं और अभी कोरोना काल के समय सभी अपने अपने घरों में रहते हैं वही हम दो सदस्य समय निकाल कर यहां कार्य कर लेते हैं और पंछियों के लिए कार्य करना हमें बहुत अच्छा लगता है और मन को खुशी मिलती है मानव जीवन में बेजूबान पशु पंछियों के पुण्य कार्य करने का सौभाग्य मिल रहा है जिसमें उपस्थित जैन बाबू , राजीव रजक , भोला देवांगन आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *