भाजपा माना मंडल द्वारा वर्चुअल बैठक कर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

भाजपा माना मंडल द्वारा वर्चुअल बैठक कर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रायपुर,25 अप्रैल 2021। भाजपा माना मंडल द्वारा आज वर्चुअल बैठक कर मंडल के दिवंगत कार्यकर्ताओ व उनके परिवार के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि आज भाजपा माना मंडल द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक नंदकुमार साहू शामिल हुए। श्री साहू ने भाजपा माना मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सभी से अनुरोध किया कि कोरोना के संक्रमण काल में बिना ज़रूरी कार्य के घर से बाहर ना निकले और मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, बिंदु माहेश्वरी, छाया पार्षद विलास सुतार एवं मिनी पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मंडल के दिवंगत कार्यकर्ताओं के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि सभी पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। इनका इस प्रकार से असमय जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है एवं सभी वर्चुअल बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा अपने स्थान पर खड़े होकर दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र नाग, डॉ.विवेक श्रीवास्तव,अनिल यादव, अमलेश सिंह, दीपक वर्मा, अखिल चटर्जी, किशोरचन्द नायक, योगेंद्र सिंह, संजय नागर,परमजीत सिंह सिद्धू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *