रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया

आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी का घोषणा किया गया। मुख्यमंत्री जी ने “जो कहा वो किया” को सार्थक किया। पूर्व में 26 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री जी ने कहा किया था प्रदेश के सारे लोगों को राज्य सरकार टीका लगवाएगी आज मुख्यमंत्री जी ने इसकी घोषणा कर अपना वादा पूरा किया।
केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीति के कारण प्रदेश के युवाओं को टीका खरीद के लगवाना पड़ता। परन्तु मुख्यमंत्री जी की घोषणा ने प्रदेश के करोड़ों युवाओं को हर्षित किया। क्योंकि कोरोना काल में युवाओं का कार्य प्रभावित हुआ है तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं।इस कोरोना काल में यह घोषणा वाकई एक मरहम का काम करेगी। नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने पर मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी का बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद ,साधुवाद।

आपका
गिरीश दुबे
(अध्यक्ष)
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

प्रवक्ता
दिलशाद हुसैन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *