सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सीपत में तैयार खड़े, हंड्रेड बेड अस्पताल, को कोविड-19 अस्पताल बनाने की मांग की है

हमर-देस हमर-प्रदेस

  *(शशि कोन्हेर द्वारा)*

सीपत में पूरी तरह बन कर तैयार…. लेकिन खाली पड़े अस्पताल भवन को… कोविड-19 अस्पताल बनाने की मांग

सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सीपत में तैयार खड़े, हंड्रेड बेड अस्पताल, को कोविड-19 अस्पताल बनाने की मांग की है

एनटीपीसी प्रबंधन भी इस अस्पताल को कोविड-19 ताल बनाने में हर तरह से सहयोग देने को तैयार होगा

बिलासपुर। पूरे प्रदेश और बिलासपुर शहर की तरह ही सीपत, बेलतरा क्षेत्र में भी कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित होने वाले लोगों के लिए किसी भी प्रकार के उपचार तथा ऑक्सीजन युक्त बेड का इंतजाम नहीं है। ऐसा अवसर आने पर मरीज को लेकर बिलासपुर जाने के सिवाय परिजनों के पास कोई और चारा नहीं रहता। लेकिन बिलासपुर में पहले से ही सभी अस्पताल फुल चल रहे हैं ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज आखिर जाएं तो जाएं कहां..? कांग्रेस के सीपत ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर ने बताया कि सीपत क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के कारण दिनोंदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज ही सीपत में दो और उसी पद के पास ग्रामीण क्षेत्र में एक इस तरह 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दुखद यह है कि सीपत में इतना बड़ा 100 बिस्तरों का अस्पताल जो बनकर तैयार है। वहां डॉक्टरों चिकित्सा कर्मियों और बेड और ऑक्सीजन की सुविधा ना होने से क्षेत्र के कोरो ना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कत हो रही है। श्री दीवार ने कहा कि सीपत मैं एनटीपीसी का एशिया में सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित और कार्यरत है। जिला प्रशासन को एनटीपीसी के प्रबंधन का सहयोग लेकर इस दिशा में विचार करना चाहिए।कांग्रेस के सीपत ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर ने मांग की है कि सीपत में पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके अस्पताल भवन को आनन-फानन ऑक्सीजन युक्त हंड्रेड बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाया जाए।
सीपत ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर ने इस बाबत जिला कलेक्टर बिलासपुर को एक आवेदन पत्र भी प्रेषित किया है। जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि सीपत में जो 100 बिस्तरों वाला अस्पताल भवन बनकर तैयार है। इस अस्पताल में पंखा, बिजली,पानी और ट्रांसफार्मर समेत सारी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन को इस दिशा में पहल कर एनटीपीसी प्रबंधन का सहयोग लेकर इस खाली पड़े 100 बिस्तर वाले अस्पताल भवन को कोविड-19 ताल बनाने की पहल करनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *