हॉस्पिटल प्रबंधन पर जल्द संज्ञान ले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आप

प्रेस विज्ञप्ति20-04-21
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

रिम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर-नर्स लापता

हॉस्पिटल प्रबंधन पर जल्द संज्ञान ले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आप

कोरोना महामारी के इस संकट काल मे एक खबर मिली है कि रायपुर के मंदिर हसौद स्थित रिम्स हॉस्पिटल का पूरा स्टॉफ मरीजो को छोड़कर चला गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।
हम इस महामारी के दौर में सरकार के साथ है लेकिन इस आपदा के समय मे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इसे संभालने में नाकाम नजर आ रहे है।

जिम्मेदार मंत्री, सांसद,विधायक अभी भी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नही निभा रहे है वे इस संकट काल मे कही नजर नही आ रहे है जबकि उन्हें इस विपदा की घड़ी में बढ़ चढ़कर आगे आकर कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाना चाहिए जिसमें वो फेल होते दिख रहे है। हमने पहले भी इस मामले को लेकर मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया था लेकिन उन्होंने हमारी कही गयी बातों पर ध्यान नही दिया।

रिम्स हॉस्पिटल के जितने मरीज है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवायी जाए व वँहा के मैनेजमेंट को अपने हाथों में लेकर ठोस कार्यवाही जल्द की जाए ताकि इस आपदा में वँहा भर्ती कोरोना या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को बचाया जा सके।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *