गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने,दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लिया

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने,दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लिया
दुर्ग, 18 अप्रैल 2021/ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग,दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने चेकिंग पॉइंटों पर तैनात पुलिस जवानों से चर्चा की और लॉकडाउन की स्थिति में उनकी समस्या,छाया, पानी आदि के बारे में भी पूछताछ की। गृह मंत्री ने अतिआवश्यक कार्यों से आने जाने वाले लोगों से उचित वयवहार करने तथा अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर नहीं निकलें इस बात का समझाईस देने कहा ताकि कोरोना महामारी संक्रमण को रोका जा सके। गृह मंत्री श्री साहू ने अपने सिविल लाइन स्थिति निवास से निकलकर डी पी एस रिसाली, जेल तिराहा होते हुए पटेल चौक के बाद दुर्ग ग्रामीण के निकुम,अंडा,उतई का निरिक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *