राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग की पोर्टल में हमारे नायक के रूप में शिक्षक मनोज कुमार पाटनवार का चयन

राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग की पोर्टल में हमारे नायक के रूप में शिक्षक मनोज कुमार पाटनवार का चयन


खम्हरिया : – शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबपेज पर बिटकुला के शिक्षक मनोज कुमार पाटनवार को हमारे नायक के रूप में स्थान दिया गया हैं l इस वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौर में जहाँ सभी स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद हैं ऐसे समय में राज्य सरकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के हित में अपनी महत्वाकांक्षी योजना “पढाई तुंहर दुआर” योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों ,छात्रों एवं अधिकारियों का चयन हमारे नायक में कर स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट cgschool.in में उनका नाम के साथ-साथ उनके कार्यों को प्रदर्शित कर उत्साहवर्धन किया जाता हैं l आज हमारे नायक के रूप में मनोज कुमार पाटनवार ने गांव का नाम और मान बढाया हैं l विद्यार्थियों का cgschool पोर्टल में विद्यार्थियों का पंजीयन कर उनका एक व्हाट्सप ग्रुप बनाया गया हैं , जिसमे प्रतिदिन पाठ्य सामाग्री , शिक्षाप्रद विडियो , फोटोज आदि शेयर किया जाता रहा l बच्चों को ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना सीखाने के साथ – साथ उनकी शंकाओ का भी त्वरित समाधान इनके द्वारा किया जाता हैं l साथ ही ऑनलाइन क्लास लेने के साथ ही साथ मोहल्ला क्लास में जाकर बच्चों को भी पढ़ाते हैं l बच्चे अपनी समस्या समाधान के लिए शिक्षक को मिस्ड कॉल भी करते हैं , जिसका जवाब शिक्षक द्वारा तुरंत दिया जाता हैं l रोचक गतिविधियों के द्वारा बच्चों को स्वयं पढ़ने हेतु प्रेरित करते रहते हैं l लगातार कोरोनावायरस के प्रकोप के बढ़ने के कारण मोहल्ला क्लास बंद होने की स्थिति में शिक्षक द्वारा प्रिंट रिच वाल लेखन किया जा रहा है जिसमें उनके स्कूल के पोषक शालाओं के शिक्षक भी प्रिंट रिच वाल में मदद कर रहे हैं जिससे कुछ बुनियादी समझ बच्चों में बन सके और बच्चे शिक्षा से जुड़े रहे उसके लिए हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के कुछ मूलभूत अवधारणाओं को दीवार पर लेखन किया गया है जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी में स्वर व्यंजन के साथ वर्ण माला लेखन , विराम चिन्ह, पौधों के विभिन्न भाग, गणित में पहाड़ा, पूर्ववर्ती अनुवर्ती, स्थानीय मान, माप , कोण और महाद्वीपों के नाम, तत्वों के नाम एवं संकेत, ग्रहों के नाम आदि ऐसी बहुत सी अवधारणाओं को दीवारों पर उकेरा गया है मनोज पाटनवार का कहना है कि ये सब शिक्षकों एवं मित्रों के मार्गदर्शन एवं मोटीवेट करने के कारण ही हुआ है ।शिक्षक को चिंतनशील होना चाहिए और बच्चों के लिए कुछ न कुछ करने की सोचते रहना चाहिए जिससे बच्चे पढ़ाई में जुड़े रहे । इनके इस कार्य के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका हैं l इनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक रोहित पाटनवार, पत्रकार मोहम्मद नजीर , भुनेश्वर श्रीवास, दयानंद, हिमलेश पाटनवार, अश्वनी जगत, रणजीत पाटनवार ,राजा , गौरव , प्रमोद राज सहित सभी शिक्षक साथियों और शुभचिंतको ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *