भगवान झूलेलाल की मूर्तियों का घर पर ही किया विसर्जन – विशाल कुकरेजा।

भगवान झूलेलाल की मूर्तियों का घर पर ही किया विसर्जन – विशाल कुकरेजा।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड ने संत युधिष्ठिर लाल जी, माता साहिब मीरा देवी एवं संत शिव शिरोमणि साईं लाल दास जी के सानिध्य में मनाया जा रहे पांच दिवसीय झूलेलाल उत्सव का बुधवार को भगवान झूलेलाल की मूर्तियों का घर – घर में विसर्जन के साथ समापन किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने घर में अस्थाई कुंड बनाकर भगवान झूलेलाल की आरती ओम जय दूल्ह पंजडा हाजिर लाल दरिया ते और अखे का मंत्र पढ़कर विधि विधान से भगवान झूलेलाल की मूर्ति का विसर्जन किया गया।विशाल कुकरेजा ने बताया कि विसर्जन के बाद मिट्टी इकट्टा होगी उसे घर में स्थित तुलसी एवं अन्य गमलों में लगाया जाएगा ,ताकि भगवान झूलेलाल की पवित्र ऊर्जा सालभर हमारे घर में रहे। विशाल कुकरेजा ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शासन प्रशासन ने लॉकडॉउन कर दिया है इस कारण शहर में जुलूस स्थगित कर दिया है। इस मौके पर समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में 11 दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साह के साथ भगवान झूलेलाल के जयकारा लगाकर सुख शांति और समृद्धि की कामना की और साथ ही इस संकट और महामारी से जल्द से जल्द मुक्ति की प्रार्थना की। राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने अपने घर पर अस्थाई कुंड बनाकर भगवान झूलेलाल की मूर्ति का विसर्जन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *