चेट्रीचंड्र महोत्सव पर घर घर की गई महाआरती – विशाल कुकरेजा।

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर घर घर की गई महाआरती – विशाल कुकरेजा।

चेट्रीचंड्र महोत्सव के अंतर्गत संतलाल दास, संत युधिष्ठिर लाल एवं माता साहेब मीरा देवी के सानिध्य एवं आशीर्वाद से घर घर में भगवान झूलेलाल की मूर्तियां स्थापित की गई। राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा है बताया कि आज चेट्रीचंड्र के अवसर पर सभी समाजजन शाम 7बजे अपने अपने घरों में 11 दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान झूलेलाल की महाआरती की गई। महाआरती की अपील संत लालदास एवं संत युधिष्ठिर लाल साईं ने की थी। विशाल कुकरेजा ने बताया कि महा आरती के साथ साथ सभी ने प्रार्थना की है की देश को कोरोना वायरस के संकट से मुक्ति मिले। विशाल कुकरेजा ने अपने घर पर 11दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान झूलेलाल जी की महाआरती की। विशाल कुकरेजा ने बताया कि बुधवार को सभी समाजजन अपने अपने घरों में भगवान झूलेलाल जी की मूर्तियों का विसर्जन अस्थाई कुंड बनाकर करेंगे। विसर्जन के बाद जो मिट्टी इक्कठा होगी उसे अपने घर में स्थित तुलसी एवं अन्य गमलों में लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *