मजदूरों की जान से खेलते हैं फैक्टरी संचालक हरि शंकर बांसवार मजदूर नेता


” मजदूरों की जान से खेलते हैं फैक्टरी संचालक “– –
हरि शंकर बांसवार मजदूर नेता
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष व आदिवासी युवा नेता हरि शंकर बांसवार ने प्रेस के माध्यम से कहा कि विगत दिनों हुए उरला इंडस्ट्रीज एरिया के अंतर्गत
” सार्थक टी. एम. टी. ” में दुर्घटना से एक 17 वर्षीय नाबालिग मजदूर की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गई और आज एक और मजदूर की मौत हो गया । मृतक और घायल मजदूरों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा इस घटना की भर्शक व कड़ी निंदा करता हूँ।
एक तरफ जहां देश में नाबालिक बच्चों के उचित शिक्षा- दीक्षा , भरण- पोषण , संरक्षण और उनके साथ होने वाले अन्याय- अत्याचार के विरुद्ध कई कानून बन गए है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटनाएं और नाबालिक मजदूर की कारखाना में मौत ।
ऐसे में अचंभित कर देने वाली बात है कि कंपनी के पास मृतकों के कोई रिकार्ड भी नही है बताया जा रहा है ।
मैं संबंधित अधिकारी से विशेष अनुरोध हैं कि उरला या अन्य संबंधित सभी फ़ैक्टरियों कंपनियों की स्थितियो , सावधानी के प्रति किये जा रहे उपायों की जांच एवं रिकॉर्ड देखे जाएं मासिक या त्रैमासिक जांच की जाए , ताकि आने वाले किसी भी दुर्घटना के प्रति बचाव हो सके और प्रभावित को उचित मुआवजा त्वरित रूप से मिक सके ।
कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन के माध्यम से उक्त दुर्घटना की त्वरित जांच कराकर मृतकों के परिवारों को 50 – 50 लाख रुपये एवं घायल मजदूरों को 25-25 लाख रुपये त्वरित मुआवजा प्रदान किया जावे व सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी वीभत्स दुर्घटना दुबारा घटित होने के पूर्व ही कंपनी प्रशासन सचेत हो सके । साथ ही साथ लेबर कमीशन के अधिकारी भी संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें ।
आज शाम को युवा इंटक के पदाधिकारियों के साथ मजदूरों के पीड़ित परिवार व घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुँचकर डॉक्टर से मिले उन्होंने आश्वस्त किया कि अब मजदूर खतरे से बाहर है तत्पश्चात उनके मंगल कामना एवम जल्द से जल्द स्वस्थ्य होकर मजदूरों के घर लौटने की प्राथना की । साथ मे हमारे युवा इंटक के मुकेश ठाकुर , संतोष दास मानिकपुरी , आतिश बालू मिर्झा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *