आयुक्त जनदर्शन में नेहरू नगर वार्ड के कमर्शियल क्षेत्र के लिए आवश्यक 7 विषयो पर मांग पत्र सौंपेगी नेहरू नगर व्यापारी संघ । -देविंदर भाटिया – अध्यक्ष

नेहरू नगर व्यापारी संघ,भिलाई ,छत्तीसगढ़ ।

आयुक्त जनदर्शन में नेहरू नगर वार्ड के कमर्शियल क्षेत्र के लिए आवश्यक 7 विषयो पर मांग पत्र सौंपेगी नेहरू नगर व्यापारी संघ । -देविंदर भाटिया – अध्यक्ष

नेहरू नगर व्यापारी संघ का वर्ष 2021 का होली मिलन का कार्यक्रम कोविड के कारण रद्द – जगदीश आहूजा -सह सचिव ।

नेहरू नगर व्यापारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक 22 मार्च 2021 को कार्यलय में देविंदर सिंह भाटिया की अध्यक्षता में हुई,बैठक में आगामी 28 मार्च को होली दहन और होली मिलन के विषय पर चर्चा हुई जिसमें की कोविड की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार होली का आयोजन प्रतिबंधित है , स्थानीय निवासियों हेतु पूजा के लिए शासन से अनुमति उपरांत एक छोटी होलिका की स्थापना 28 मार्च को की जा सकेगी । तथा होली मिलन का कार्यक्रम 29 मार्च को व्यापारी संघ द्वारा होली त्यौहार में भीड़ बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए नहीं मनाने का निर्णय लिया गया । वार्षिक आम सभा की तिथि 18 अप्रैल 2021 निश्चित की गई ।

आयुक्त जनदर्शन हेतु कमर्शियल क्षेत्र के लिए 7 विषयो पर आवेदन देने का निर्णय लिया गया जिसमे ,फ्री होल्ड, पार्किंग के संधारण,सड़को में पर्याप्त रौशनी,अमृत मिशन के अंतर्गत टूटी सड़को की मरम्मत,यूजर चार्जेज कम करने और संपत्ति कर के लिए कमर्शियल काम्प्लेक्स के लिए सही वर्गीकरण ,जल कर की पिछले दो वर्षों की राशि न ली जाए एवम जमा।की गई राशि का समायोजन हो । व्यापारी संघ की इस मांग को कैट भिलाई के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी ने समर्थन किया ।

बैठक में कार्यकरणी सदस्य अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया, एक्टिंग प्रेजिडेंट दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष एम.डी.अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन,सह सचिव व कार्यकारी महासचिव जगदीश आहूजा,सह सचिव संदीप सिंघल , उपाध्यक्ष संजीव भल्ला ने विचार रखे ।

हर्ष चंदेल
सदस्य-मीडिया टीम
नेहरू नगर व्यापारी संघ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *