आल इंडिया सी ए परीक्षा के टॉपर को विधायक जुनेजा ने साल व स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया.

आल इंडिया सी ए परीक्षा के टॉपर को विधायक जुनेजा ने साल व स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया.
राजधानी के देवेंद्र नगर सेक्टर 5 निवासी भ्रमर जैन पिता महावीर जैन जो की पुरे आल इंडिया सी ए परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर टॉप किये जाने पर उन्हें अपने देवेंद्र नगर चौराहे पर बुलाकर रायपुर उत्तर विधायक व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा ने साल व स्मृति चिन्ह भेटकर उन्हें सम्मानित किया श्री जुनेजा ने भ्रमर जैन को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदैव प्रदेश व स्थानीय नगर का नाम रोशन करते रहने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, पार्षद अमितेश भारद्वाज, एल्डेरमेन सुनील भुवाल, पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन, मनोज राठी, सत्तू सिंह, संजय सोनी, शरण ठाकुर, अरुण सिंह, सेवक यादव, गुलाब सेन, महादेव अग्रवाल, दीपक सेन,महेंद्र सेन,संभु साहू सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *